भावुक विदाई: जब अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी गोल दागकर रो पड़े लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने जब अपने देश के लिए अपना आखिरी मैच खेला, तो ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मास मोनुमेंटल स्टेडियम भावनाओं के सैलाब में डूब गया। ‘द लास्ट टैंगो’ नाम के इस…
अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने जब अपने देश के लिए अपना आखिरी मैच खेला, तो ब्यूनस आयर्स का एस्टाडियो मास मोनुमेंटल स्टेडियम भावनाओं के सैलाब में डूब गया। ‘द लास्ट टैंगो’ नाम के इस विदाई मैच में मेसी न सिर्फ भावुक हुए, बल्कि उन्होंने पेनल्टी पर एक शानदार गोल दागकर और दो गोल में मदद कर अपने विदाई को यादगार बना दिया।
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनिन के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मेसी का जादू आखिरी बार देखने को मिला। मैच के दूसरे हाफ में उन्होंने निकोलस ओटामेंडी को गोल करने में मदद की, जिससे अर्जेंटीना ने 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद 61वें मिनट में निको पाज ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा।
पेनल्टी पर करियर का आखिरी गोल
मैच का सबसे यादगार पल 71वें मिनट में आया, जब अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए मेसी ने एक दमदार शॉट टॉप राइट कॉर्नर में दागकर टीम के लिए तीसरा गोल किया। यह अर्जेंटीना की जर्सी में उनका आखिरी गोल था। मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी और फैंस, सभी की आंखें नम थीं।
मैच से पहले सम्मान और भावुक पल
इस खास मौके पर मेसी के सम्मान में मैच की शुरुआत से पहले कई कार्यक्रम हुए। रिवर प्लेट के अध्यक्ष ने उन्हें क्लब की मानद सदस्यता, एक स्मृति पट्टिका और एक खास जर्सी भेंट की। बेनिन की टीम ने भी उन्हें एक विशेष तोहफा दिया। यहां तक कि मैच को 10वें मिनट में रोककर मेसी को सम्मानित किया गया, जहां विरोधी टीम के खिलाड़ी भी उनसे हाथ मिलाते नजर आए।
मेसी का शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर
इस मैच को देखने के लिए 2022 वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथी खिलाड़ी और मेसी का पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था। मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अर्जेंटीना के लिए कुल 208 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 126 गोल किए और 69 असिस्ट किए। उल्लेखनीय है कि मेसी ने 31 अगस्त, 2026 को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उनसे यह विदाई मैच खेलने का अनुरोध किया था।
इनपुट: IANS


