बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, जानें कौन अंदर-कौन बाहर
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। डार्विन में होने वाले इस मैच के लिए कप्तान पैट कमिंस ने…
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। डार्विन में होने वाले इस मैच के लिए कप्तान पैट कमिंस ने एक मजबूत टीम चुनी है, जिसमें दो प्रमुख ऑलराउंडरों को शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर जोश इंग्लिस को बाहर रखा गया है।
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस टीम में सबसे अहम बात कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों ऑलराउंडरों को जगह मिलना है। पहले वेबस्टर के चयन पर कुछ संदेह था, लेकिन कप्तान ने उन पर भरोसा जताया है। टीम का बल्लेबाजी क्रम भी तय हो गया है, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ जेक वेदराल्ड पारी की शुरुआत करेंगे।
मजबूत मध्यक्रम और गेंदबाजी आक्रमण
टीम के मध्यक्रम को अनुभव और आक्रामकता का मिश्रण दिया गया है। मार्नस लाबुशेन तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। कप्तान पैट कमिंस ने यह भी साफ किया है कि पांचवें नंबर पर कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी करेंगे, जिसके बाद एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर आएंगे। कमिंस ने कहा, "कैरी ने नंबर 6 पर हमारे लिए कुछ मैच जीते हैं। हमें उनका और वेबस्टर का कॉम्बिनेशन छठे और सातवें नंबर पर पसंद है।"
तेज गेंदबाजी की कमान खुद कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी संभालेगी। वहीं, एशेज सीरीज में लगी चोट से उबरकर अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन की भी टीम में वापसी हुई है।
कप्तान ने बताया क्यों बाहर हुए बोलैंड
कप्तान कमिंस ने स्कॉट बोलैंड के टीम में न चुने जाने को एक मुश्किल फैसला बताया। उन्होंने कहा, "बोलैंड बदकिस्मत थे कि उनका चयन नहीं हो सका। यह हमेशा एक बहुत मुश्किल फैसला होता है।" कमिंस ने आगे कहा कि बोलैंड टीम के लिए अपनी कीमत जानते हैं और आने वाले व्यस्त टेस्ट शेड्यूल में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
इनपुट: IANS


