रविवार, 1 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में बेटी का कमाल: कबड्डी में गोल्ड जीतने पर साक्षी शर्मा के जींद स्थित घर में जश्न

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार जीत के बाद हरियाणा के जींद में जश्न का माहौल है। टीम की सदस्य साक्षी शर्मा के घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है, जिन्होंने युगांडा को हराकर…

कॉमनवेल्थ गेम्स में बेटी का कमाल: कबड्डी में गोल्ड जीतने पर साक्षी शर्मा के जींद स्थित घर में जश्न
(फोटो: IANS)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम की शानदार जीत के बाद हरियाणा के जींद में जश्न का माहौल है। टीम की सदस्य साक्षी शर्मा के घर पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है, जिन्होंने युगांडा को हराकर ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी की इस कामयाबी पर न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।

साक्षी के परिवार के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। उनकी दादी मूर्ती देवी ने बताया कि साक्षी बचपन से ही कबड्डी खेलने का सपना देखती थीं और पिछले 12 सालों से मेहनत कर रही हैं, जब वह सातवीं कक्षा में थीं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। सारे गांव ने मैच देखा, सभी का कहना था कि लड़की ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया।" वह अपनी पोती का स्वागत दूध-दही से करने का इंतजार कर रही हैं।

पूरे गांव ने एक साथ देखा फाइनल मुकाबला

इस ऐतिहासिक मैच के लिए गांव में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां सबने मिलकर साक्षी को खेलते हुए देखा। साक्षी की मां कविता देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सभी खुश हैं कि बेटी देश के लिए मेडल लाई है। उसने गांव का और देश का नाम रोशन किया। ऐसी बेटी भगवान सबको दे।" उन्होंने बताया कि साक्षी को दूध, घी और चूरमा बहुत पसंद है और वह चाहती हैं कि उनकी बेटी अब ओलंपिक स्तर पर भी खेले।

साक्षी के पिता चूड़िया राम भी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा, "बेटी ने मेरा नाम, गांव का नाम, जींद जिले का नाम, हरियाणा राज्य का नाम और फिर देश का नाम रोशन किया। इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए?" परिवार को अब साक्षी के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है, जहां लड्डू बांटकर और उनका पसंदीदा खाना बनाकर जोरदार स्वागत की तैयारी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →