रविवार, 1 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

रांची में T20 का रोमांच: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टीमें तैयार, निगाहें 'लोकल बॉय' ईशान किशन पर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए मंच तैयार हो चुका है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, दोनों टीमें शुक्रवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए…

रांची में T20 का रोमांच: भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए टीमें तैयार, निगाहें 'लोकल बॉय' ईशान किशन पर
(फोटो: IANS)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए मंच तैयार हो चुका है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, दोनों टीमें शुक्रवार को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए बुधवार दोपहर शहर पहुँच गईं। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अपने 'लोकल बॉय' ईशान किशन पर टिकी हैं, जिनसे एक शानदार पारी की उम्मीद की जा रही है।

ईशान हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन बनाए थे और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 रनों का योगदान दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने 37 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मैच की तैयारियां और शेड्यूल

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के उपाध्यक्ष संजय पांडे और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम मौजूद थे। संजय पांडे ने बताया कि टीमें बुधवार को आराम करने के बाद गुरुवार को पूरे दिन अभ्यास करेंगी। उन्होंने कहा, "पहले हाफ में वेस्टइंडीज और दूसरे हाफ में भारतीय टीम अभ्यास करेगी। शुक्रवार शाम 4 बजे तक दोनों टीमें मैदान पर होंगी और मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।" पांडे ने फैंस से टिकटों की कालाबाजारी से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की, क्योंकि JSCA के पास पर्याप्त टिकट उपलब्ध हैं।

'उम्मीद है टीम इंडिया ही जीतेगी'

JSCA के संयुक्त सचिव और पूर्व क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने खिलाड़ियों के मनोबल पर भरोसा जताया। उन्होंने IANS से कहा, "मुझे लगता है सभी खिलाड़ी फिट हैं और मजबूत मानसिकता के साथ यहां आए हैं। उम्मीद है कि जैसा पहले मैच में खेले, उसी तरह इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।" उन्होंने ईशान किशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अगर हमारे लोकल खिलाड़ी ईशान किशन के बल्ले से रन आते हैं, तो काफी खुशी होगी। फैंस को भी काफी खुशी होगी।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →