शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना का संन्यास, राष्ट्रमंडल खेलों की सिल्वर मेडलिस्ट ने क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 30 वर्षीय मेघना 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली…

भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना का संन्यास, राष्ट्रमंडल खेलों की सिल्वर मेडलिस्ट ने क्रिकेट को कहा अलविदा
(फोटो: IANS)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 30 वर्षीय मेघना 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मेघना ने अपने पोस्ट में क्रिकेट को अपना जुनून और जीवन भर का मकसद बताया। उन्होंने लिखा, "वर्ल्ड स्टेज पर जर्सी पहनने के लिए हाथ में बल्ला लेकर पहली बार मैदान पर उतरना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती हूं।"

शानदार सफर और करियर के आँकड़े

आंध्र प्रदेश की इस खिलाड़ी ने 2016 से 2022 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 3 एकदिवसीय और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वनडे में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 114 रन बनाए, जबकि टी20 में भी एक अर्धशतक के साथ उनके नाम 258 रन दर्ज हैं। मेघना विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी सक्रिय रहीं और 2024 में खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थीं।

सभी का जताया आभार

अपने विदाई संदेश में सब्बीनेनी मेघना ने अपने परिवार, कोच, टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "मेरे परिवार को, जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे, आपके कभी न खत्म होने वाले त्याग के लिए धन्यवाद।" मेघना ने BCCI, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और RSPB का भी उनके करियर में लगातार समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भविष्य में भी खेल से जुड़े रहने की इच्छा जताते हुए कहा, "भले ही मेरे खेलने के दिन खत्म हो जाएं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। मैं हमेशा खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी और अपनी जिंदगी खेल को कुछ वापस देने, अगली पीढ़ी को गाइड करने के लिए समर्पित करना चाहती हूं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →