रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
फुटबॉल

वापसी: क्रिस्टोफर न्कुंकू की 3 साल बाद RB लिपजिग में वापसी, AC मिलान से लोन पर आए

जर्मन फुटबॉल क्लब आरबी लिपजिग ने अपने पुराने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टोफर न्कुंकू की टीम में वापसी की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, फ्रांस के इस अटैकिंग खिलाड़ी को एसी मिलान से एक सीजन के…

वापसी: क्रिस्टोफर न्कुंकू की 3 साल बाद RB लिपजिग में वापसी, AC मिलान से लोन पर आए
(फोटो: IANS)

जर्मन फुटबॉल क्लब आरबी लिपजिग ने अपने पुराने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टोफर न्कुंकू की टीम में वापसी की घोषणा की है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, फ्रांस के इस अटैकिंग खिलाड़ी को एसी मिलान से एक सीजन के लोन पर लिया गया है। इस करार में लिपजिग के पास न्कुंकू के ट्रांसफर को स्थायी करने का विकल्प भी मौजूद है।

यह न्कुंकू का लिपजिग के साथ दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले 2019 से 2023 तक के अपने चार साल के सफल दौर में उन्होंने टीम को 2022 और 2023 में लगातार दो जर्मन कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

घर वापसी पर उत्साहित न्कुंकू

अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए क्रिस्टोफर न्कुंकू ने कहा, "जब आरबी लिपजिग में जाने का अवसर आया, तो मैं सच में इसका फायदा उठाना चाहता था। मैं वापस आकर बहुत खुश हूं, मैं पूरी तरह से फिट हूं, टीम की तुरंत मदद करना चाहता हूं और रेड बुल एरिना में अपने फैंस के सामने पिच पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।"

उन्होंने क्लब के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, "क्लब से मेरा रिश्ता बहुत खास है। मेरे ट्रांसफर के बाद भी, मैंने हमेशा क्लब में क्या हो रहा है, इस पर करीब से नजर रखी और मैं आरबीएल में एक और चैप्टर लिखने के लिए तैयार हूं।"

क्लब प्रबंधन ने किया स्वागत

लिपजिग के स्पोर्टिंग मैनेजिंग डायरेक्टर मार्सेल शेफर ने भी इस कदम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि क्रिस्टो हमारे साथ वापस आ गए हैं। उन्होंने लिपजिग में पहले ही दिखा दिया है कि उनमें कितनी शानदार क्वालिटी है और वह गेम का फैसला कर सकते हैं।" शेफर ने यह भी बताया कि न्कुंकू क्लब और शहर के माहौल से परिचित हैं, जो टीम के लिए फायदेमंद होगा। उनके अनुसार, न्कुंकू ने अन्य यूरोपीय टॉप क्लबों की दिलचस्पी के बावजूद लिपजिग लौटने की प्रबल इच्छा जताई थी।

अपने पेशेवर करियर में न्कुंकू पेरिस सेंट-जर्मन, चेल्सी और एसी मिलान जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 271 मैचों में 73 गोल किए हैं, जबकि फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए 18 मैचों में 2 गोल दागे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →