शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सिर के बल गिरने वाले इंग्लिश जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन को अस्पताल से छुट्टी, कोई गंभीर चोट नहीं

इंग्लैंड के युवा जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की टीम फाइनल के दौरान एक खतरनाक हादसे का शिकार हुए लैंगटन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समाचार…

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सिर के बल गिरने वाले इंग्लिश जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन को अस्पताल से छुट्टी, कोई गंभीर चोट नहीं
(फोटो: IANS)

इंग्लैंड के युवा जिम्नास्ट गैब्रियल लैंगटन के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की टीम फाइनल के दौरान एक खतरनाक हादसे का शिकार हुए लैंगटन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, जांच में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है और वह अपनी टीम के साथ होटल वापस लौट आए हैं।

19 वर्षीय लैंगटन हॉरिजॉन्टल बार पर प्रदर्शन करते हुए हवा में लगभग तीन मीटर की ऊंचाई से अपनी पकड़ खो बैठे और सीधे सिर के बल नीचे आ गिरे थे। 'द एरिना' में हुए इस हादसे के बाद खेल को काफी देर तक रोकना पड़ा, क्योंकि मेडिकल टीम ने मैट पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया था। बाद में उन्हें सिर और गर्दन को सहारा देते हुए स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

जांच के बाद मिली राहत

ब्रिटिश जिम्नास्टिक्स ने एक बयान जारी कर लैंगटन के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया। बयान में बताया गया, "एहतियात के तौर पर गैब्रियल को रात भर अस्पताल में रखा गया था और आज कई स्कैन किए गए, जिनके नतीजे बहुत अच्छे रहे। अच्छी बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।" लैंगटन को टीम होटल वापस भेज दिया गया है, जहाँ वह टीम इंग्लैंड की मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे। बयान के मुताबिक, वह अच्छे मूड में हैं और मिले समर्थन और मेडिकल टीम की देखभाल के लिए आभारी हैं।

इंग्लैंड ने जीता रजत, कनाडा बना चैंपियन

इस हादसे से पहले लैंगटन ने फ्लोर और रिंग्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, जिससे इंग्लैंड की टीम स्वर्ण पदक की दौड़ में बनी हुई थी। हालांकि, अंत में कनाडा ने 20 साल बाद स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और इंग्लैंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जब इंग्लैंड की टीम पोडियम पर अपना मेडल लेने गई, तो लैंगटन उनके साथ नहीं थे। बाद में टीम होटल पहुंचने पर उन्हें उनका रजत पदक दिया गया।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →