रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

WTC फाइनल की राह पर टीम इंडिया? राहुल द्रविड़ ने बताया पूरा रोडमैप और चुनौतियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की भारत की राह भले ही थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन टीम में मौजूद प्रतिभा को देखते…

WTC फाइनल की राह पर टीम इंडिया? राहुल द्रविड़ ने बताया पूरा रोडमैप और चुनौतियां
(फोटो: IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की भारत की राह भले ही थोड़ी मुश्किल हो, लेकिन टीम में मौजूद प्रतिभा को देखते हुए यह संभव है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया को किसी भी स्तर पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत इस सफर में एक अच्छा पहला कदम है।

फिलहाल WTC अंक तालिका में भारतीय टीम 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम ने हाल ही में श्रीलंका को गाले टेस्ट में 165 रनों से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की है। इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम का पॉइंट्स प्रतिशत 48.14 से बढ़कर 53.33 हो गया है। द्रविड़ ने जियोहॉटस्टार से कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। अगर भारत यहां से डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाता है, तो यह एक शानदार सफर होगा।"

आगे की राह और बड़ी चुनौतियां

इस WTC चक्र में भारत को अभी सात और टेस्ट मैच खेलने हैं, जिनमें से पांच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर होंगे। इसके अलावा टीम को न्यूजीलैंड का मुश्किल दौरा भी करना है। द्रविड़ ने आगामी सीरीज की चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में जाकर खेलना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर तब जब कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को वहां खेलने का अनुभव नहीं है।

उन्होंने कहा, "पिछली बार भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। हमें विराट (कोहली), रोहित (शर्मा), अजिंक्य रहाणे और (चेतेश्वर) पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अनुभव की कमी खलेगी।" द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि टीम के मुख्य खिलाड़ी फिट रहें और उन्हें चोटों से जूझना न पड़े।

घर में ऑस्ट्रेलिया से रोमांचक टक्कर

न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत अगले साल जनवरी से 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इस सीरीज को लेकर द्रविड़ ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला बहुत रोमांचक होगा। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की एक शानदार पीढ़ी है, जिसने भारत में जीत हासिल नहीं की है। इसलिए वे ऐसा करने के लिए उत्सुक होंगे।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →