रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
फुटबॉल

वर्ल्ड कप विजेता गोलकीपर जेरोनिमो रुली की मैनचेस्टर सिटी में वापसी, 2028 तक हुआ करार

अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका विजेता गोलकीपर जेरोनिमो रुली एक बार फिर प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी का हिस्सा बन गए हैं। क्लब ने फ्रेंच टीम मार्सिले से उन्हें साइन किया है और यह करार…

वर्ल्ड कप विजेता गोलकीपर जेरोनिमो रुली की मैनचेस्टर सिटी में वापसी, 2028 तक हुआ करार
(फोटो: IANS)

अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप और कोपा अमेरिका विजेता गोलकीपर जेरोनिमो रुली एक बार फिर प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी का हिस्सा बन गए हैं। क्लब ने फ्रेंच टीम मार्सिले से उन्हें साइन किया है और यह करार 2028 तक के लिए हुआ है। यह 34 वर्षीय खिलाड़ी का इंग्लिश क्लब के साथ दूसरा कार्यकाल होगा।

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, रुली इससे पहले 2016/17 सीजन में मैनचेस्टर सिटी के एतिहाद स्टेडियम का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्हें क्लब के लिए खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। अब वह एक दशक के अनुभव के साथ लौटे हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिए आठ मैच खेलना भी शामिल है।

“शानदार मौका, जिसे जाने नहीं दे सकता था”

मैनचेस्टर सिटी में अपनी वापसी को लेकर रुली काफी उत्साहित हैं। क्लब द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक शानदार मौका है, जिसे मुझे हाथ से नहीं जाने देना था। जब मैनचेस्टर सिटी में शामिल होने का मौका मिले, तो उसे जरूर अपनाना चाहिए।"

उन्होंने क्लब के ऊंचे मानकों की प्रशंसा करते हुए आगे कहा, "मैंने सिटी के बारे में जिन लोगों से भी बात की, उन्होंने कहा कि मुझे उनके साथ जुड़ना चाहिए क्योंकि वे बहुत ऊंचे मानक वाले क्लब हैं। प्रत्येक प्रोफेशनल खिलाड़ी हाई-परफॉर्मेंस वाले माहौल में रहना चाहता है।" रुली ने कहा कि अब उनका लक्ष्य कड़ी ट्रेनिंग करना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है।

एक दशक का शानदार करियर

जेरोनिमो रुली ने अपने 10 साल के करियर में कई बड़े यूरोपीय क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने स्पेन में रियल सोसिदाद और विल्लारीयाल, नीदरलैंड में अजाक्स, और फ्रांस में मोंटपेलियर व मार्सिले जैसी टीमों के लिए खेला है। उनकी सबसे यादगार उपलब्धियों में से एक 2020/21 में विल्लारीयाल को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ यूरोपा लीग का खिताब जिताना भी शामिल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →