रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
फुटबॉल

डच फुटबॉल में नया दौर: 48 साल बाद नीदरलैंड्स को मिला विदेशी कोच, स्पेन के ज़ावी हर्नांडेज़ संभालेंगे कमान

नीदरलैंड्स की पुरुष फुटबॉल टीम ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी रहे ज़ावी हर्नांडेज़ को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। यह पिछले 48 सालों में पहली बार है जब डच टीम की कमान किसी…

डच फुटबॉल में नया दौर: 48 साल बाद नीदरलैंड्स को मिला विदेशी कोच, स्पेन के ज़ावी हर्नांडेज़ संभालेंगे कमान
(फोटो: IANS)

नीदरलैंड्स की पुरुष फुटबॉल टीम ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी रहे ज़ावी हर्नांडेज़ को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। यह पिछले 48 सालों में पहली बार है जब डच टीम की कमान किसी विदेशी कोच के हाथों में होगी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ज़ावी का अनुबंध 2030 फीफा विश्व कप तक के लिए है और उन्होंने रोनाल्ड कोमैन की जगह ली है।

डच फुटबॉल से ज़ावी का खास कनेक्शन

इस नई ज़िम्मेदारी पर ज़ावी ने डच फुटबॉल से अपने गहरे जुड़ाव का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "नीदरलैंड की नेशनल टीम का हेड कोच बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। एफसी बार्सिलोना एकेडमी में विकसित हुए और जोहान क्रूफ और रिनस मिशेल्स जैसे लोगों से प्रभावित होने के साथ ही मैं डच फुटबॉल से एक खास कनेक्शन महसूस करता हूं।" ज़ावी ने खुद को 'डच फुटबॉल का बेटा' बताते हुए लुइस वैन गाल और फ्रैंक रिजकार्ड जैसे कोचों के प्रभाव को भी स्वीकार किया, जिन्होंने उन्हें एक खिलाड़ी और कोच के रूप में आकार दिया।

कोचिंग स्टाफ और भविष्य की योजना

ज़ावी ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा, "हमारा इरादा एक ऐसा कोचिंग स्टाफ बनाने का है जिसमें डच इनपुट भी शामिल हो। खेल, खिलाड़ियों और संस्कृति की खास जानकारी बहुत कीमती है।" उनका मानना है कि एक-दूसरे के ज्ञान और अनुभव को मिलाकर टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाया जा सकता है।

एक शानदार खिलाड़ी और सफल कोच

फुटबॉल जगत के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में गिने जाने वाले ज़ावी 2010 में फीफा विश्व कप जीतने वाली स्पेनिश टीम के अहम सदस्य थे। उन्होंने अपने क्लब करियर के 17 सीजन दिग्गज क्लब बार्सिलोना के साथ बिताए। 2019 में कोचिंग करियर शुरू करने के बाद उन्होंने अल साद (2019-21) और बार्सिलोना (2021-24) को कोचिंग दी है। उनके मार्गदर्शन में बार्सिलोना ने 2022-23 में स्पैनिश सुपर कप का खिताब भी जीता था।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →