19 साल के यान डियोमांडे बने रियल मैड्रिड के नए स्टार, क्लब ने की रिकॉर्ड तोड़ साइनिंग
स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपनी टीम को और मजबूत करते हुए एक बड़े ट्रांसफर को अंजाम दिया है। क्लब ने जर्मनी के आरबी लीपजिग से आइवरी कोस्ट के 19 वर्षीय प्रतिभाशाली फॉरवर्ड यान डियोमांडे…
स्पेन के मशहूर फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपनी टीम को और मजबूत करते हुए एक बड़े ट्रांसफर को अंजाम दिया है। क्लब ने जर्मनी के आरबी लीपजिग से आइवरी कोस्ट के 19 वर्षीय प्रतिभाशाली फॉरवर्ड यान डियोमांडे को साइन कर लिया है। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह डील फुटबॉल जगत में क्लबों के बीच शीर्ष खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की चल रही होड़ का एक बड़ा उदाहरण है।
यह सौदा डियोमांडे को रियल मैड्रिड के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बनाता है, यहाँ तक कि उन्होंने जूड बेलिंगहैम और एडेन हैजर्ड जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रियल मैड्रिड इस युवा खिलाड़ी के लिए शुरुआती तौर पर 125 मिलियन यूरो की भारी-भरकम फीस चुकाएगा। इसके अलावा, अनुबंध में 10 मिलियन यूरो के आसानी से हासिल होने वाले बोनस और 5 मिलियन यूरो की अतिरिक्त राशि भी शामिल है, जिससे यह सौदा और भी बड़ा हो जाता है।
कैसा रहा है डियोमांडे का करियर?
महज 19 साल की उम्र में डियोमांडे ने फुटबॉल की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। बुंडेसलीगा में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने लीपजिग को 2025 सीजन में तीसरे स्थान पर पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी, जहाँ उन्होंने 12 गोल किए और 8 गोल करने में मदद (असिस्ट) की। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 'बुंडेसलीगा रूकी ऑफ द सीजन' भी चुना गया था। उन्होंने फीफा विश्व कप 2026 में आइवरी कोस्ट को राउंड ऑफ 32 तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
नए मैनेजर के नेतृत्व में मैड्रिड की बड़ी तैयारी
डियामांडे का आगमन रियल मैड्रिड के नए मैनेजर जोस मोरिन्हो के नेतृत्व में टीम को नए सिरे से तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है। क्लब इस ट्रांसफर विंडो में काफी सक्रिय रहा है। डियोमांडे के अलावा, टीम ने मार्क कुकुरेला, बर्नार्डो सिल्वा, इब्राहिमा कोनाटे, डेनजेल डमफ्रीज और कार्लोस एस्पी जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। क्लब का लक्ष्य ला लीगा खिताब के लिए एक मजबूत और नई टीम बनाना है।
इनपुट: IANS


