गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

मीराबाई चानू का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया एशियन गेम्स मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए देश को एशियन गेम्स में पदक दिलाया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में चानू ने…

मीराबाई चानू का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया एशियन गेम्स मेडल
(फोटो: IANS)

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए देश को एशियन गेम्स में पदक दिलाया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह 1998 के बाद वेटलिफ्टिंग में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल है।

मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह एशियन गेम्स में उनका पहला पदक भी है। इससे पहले हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में वह पदक से चूक गई थीं और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था।

कैसा रहा मीराबाई का प्रदर्शन?

स्नैच राउंड में मीराबाई ने अपने पहले प्रयास में 83 किलो, दूसरे में 85 किलो और तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 87 किलो का भार उठाया। उनका यह दमदार प्रदर्शन क्लीन एंड जर्क राउंड में भी जारी रहा।

क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 107 किलो और दूसरे प्रयास में 111 किलो वजन उठाया, जिससे उनका पदक पक्का हो गया। हालांकि, वह स्वर्ण पदक से चूक गईं, जो नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ी री सोंग-गम ने जीता।

एशियाई खेलों में लंबा इंतजार

मीराबाई चानू ने इस जीत के साथ एशियन गेम्स में अपने व्यक्तिगत पदक का सूखा भी समाप्त कर दिया है। वह 2014 के संस्करण में 9वें स्थान पर रही थीं, जबकि जकार्ता में हुए खेलों में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकी थीं। यह जीत उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है, जिसमें वह पहले ही ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं।

भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में आखिरी एशियन गेम्स मेडल 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने जीता था। मीराबाई की इस कामयाबी ने लगभग तीन दशक के उस सूखे को खत्म कर दिया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →