गुरूवार, 5 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

स्मृति मंधाना ने बताया 2025 वर्ल्ड कप जीत का सबसे बड़ा असर, कहा – अब महिला क्रिकेटर घर-घर में मशहूर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि 2025 में घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद से देश में महिला क्रिकेट को लेकर सम्मान और दिलचस्पी काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस…

स्मृति मंधाना ने बताया 2025 वर्ल्ड कप जीत का सबसे बड़ा असर, कहा – अब महिला क्रिकेटर घर-घर में मशहूर
(फोटो: IANS)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि 2025 में घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद से देश में महिला क्रिकेट को लेकर सम्मान और दिलचस्पी काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने खिलाड़ियों को घर-घर में एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया है, जो एक बेहद सुखद बदलाव है।

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में स्मृति ने कहा, "एक तरह से देखा जाए तो बहुत कुछ नहीं बदला है, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद पिछले एक साल में महिला क्रिकेट को जो सम्मान मिला है और लोगों की इसमें जो गहरी दिलचस्पी देखने को मिल रही है, वह मेरे लिए वाकई एक सुखद बदलाव है। सभी खिलाड़ियों का घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन जाना, सच में बहुत अच्छा लगता है।"

फाइनल से पहले फैंस का अविस्मरणीय साथ

कप्तान मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले के एक खास पल को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम जाते समय बारिश के बावजूद फैंस ने होटल के बाहर इकट्ठा होकर टीम का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही शानदार नजारा था। बारिश हो रही थी, फिर भी होटल के बाहर हमारी बस के पास करीब 1,000 लोग हमें विदा करने के लिए मौजूद थे। यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव था और इससे हमें काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली। बारिश में भीगते हुए भी लोग वहां खड़े थे और हमें अपनी शुभकामनाएं दे रहे थे।"

शेफाली-स्मृति की बेमिसाल साझेदारी

फाइनल में 87 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं शेफाली वर्मा ने कप्तान स्मृति के साथ अपनी सफल ओपनिंग साझेदारी के राज़ पर बात की। उन्होंने बताया कि 2019 से साथ खेलते हुए दोनों के बीच इतनी अच्छी समझ विकसित हो गई है कि अब उन्हें बात करने के लिए शब्दों की भी ज़रूरत नहीं पड़ती। शेफाली ने कहा, "हमारी साझेदारी की खासियत यह है कि हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं... आजकल, हम बस आंखों के इशारे से ही एक-दूसरे से बात कर लेते हैं। इसलिए, हमें पता होता है कि मैदान पर एक-दूसरे से कितनी बात करनी है और टीम को किस चीज की जरूरत है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →