बुधवार, 4 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

एशियन गेम्स में जय मीणा ने रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला पदक

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। जय मीणा ने पुरुषों के सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इस खेल में भारत का खाता…

एशियन गेम्स में जय मीणा ने रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला पदक
(फोटो: IANS)

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में बुधवार का दिन भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। जय मीणा ने पुरुषों के सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर इस खेल में भारत का खाता खोल दिया है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में सॉफ्ट टेनिस में देश का पहला पदक है, जिसने जय मीणा का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया है।

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, सेमीफाइनल मुकाबले में जय मीणा को जापान के ताकुया कुरोसाका के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर भारत के लिए एक यादगार लम्हा सुनिश्चित किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

शीर्ष हस्तियों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कामयाबी को भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। पीएमओ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, "पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीतने और सॉफ्ट टेनिस में भारत के पहले एशियन गेम्स मेडलिस्ट बनने पर जय मीना को बधाई। उनकी यह कामयाबी भारत में इस खेल के लिए एक यादगार नया अध्याय है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जय को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "आपने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला एशियन गेम्स पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। देश के लिए गर्व का पल।"

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जय मीणा की इस उपलब्धि की सराहना की। श्री रिजिजू ने इसे 'भारतीय खेलों में एक नया अध्याय' बताते हुए कहा, "जय और भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए एक अहम पल। उन्हें आगे और भी सफलताओं की शुभकामनाएं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →