अफगानिस्तान क्रिकेट का नया कीर्तिमान: अटल-जादरान की रिकॉर्ड साझेदारी से बना वनडे का सबसे बड़ा स्कोर
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, बेलफास्ट में खेले गए इस मैच में टीम ने 50 ओवर में…
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, बेलफास्ट में खेले गए इस मैच में टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन बनाए, जो वनडे फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की नींव सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान की शानदार शतकीय पारियों और उनके बीच हुई 231 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी ने रखी।
अफगानिस्तान ने इससे पहले इसी साल (2024) श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट पर 339 रन बनाए थे, जिसे अब इस नए स्कोर ने पीछे छोड़ दिया है।
अटल और जादरान के बल्ले से बरसे रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गुरबाज महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने पारी को संभाला और इतिहास रच दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 231 रनों की लाजवाब साझेदारी हुई, जो अफगानिस्तान और आयरलैंड वनडे सीरीज में दूसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
अटल ने 120 गेंदों पर 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 143 रनों की आक्रामक पारी खेली। वहीं, जादरान ने 118 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रनों का दमदार योगदान दिया।
साझेदारी और शतक से बने कई रिकॉर्ड
अटल और जादरान की यह साझेदारी अफगानिस्तान के लिए 50 ओवर फॉर्मेट में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। यह अफगान वनडे इतिहास में केवल चौथा मौका था जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों।
इन दोनों के अलावा, दरविश रसूली ने 14 गेंदों पर 24 रन और उमरजई ने 15 रन बनाए। हालांकि, कप्तान रहमत शाह (2) कुछ खास नहीं कर सके। अंत में राशिद खान के 11 रनों के योगदान से टीम 343 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
इनपुट: IANS


