दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ ने किया ताजमहल का दीदार, शो को मिली हरी झंडी
मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने बहुप्रतीक्षित 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के बीच थोड़ा समय निकालकर आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। कड़ी…
मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने बहुप्रतीक्षित 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के बीच थोड़ा समय निकालकर आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने सफेद संगमरमर से बने इस ऐतिहासिक स्मारक का दौरा किया।
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत का यह दौरा उनके अगले बड़े कॉन्सर्ट से ठीक पहले हुआ है, जो 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना है। हालांकि, कुछ समय पहले तक इस कार्यक्रम पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।
दिल्ली शो पर क्यों था असमंजस?
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम की अनुमति अस्थायी रूप से रोक दी थी। इसके बाद कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें भी सामने आने लगी थीं, जिससे फैंस काफी निराश थे। लेकिन अब बुक माय शो की टीम ने स्पष्ट किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था, बस अनुमति पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बाद मिली मंजूरी
आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजकों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा से जुड़ी सभी शर्तों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने दोबारा विचार कर कॉन्सर्ट को हरी झंडी दे दी।
कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। लगभग 1,500 से 2,000 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेडियम के चारों ओर 500 से 700 मीटर का 'नो-कार ज़ोन' भी बनाया जाएगा। दिल्ली के बाद दिलजीत का यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे अन्य शहरों में भी जाएगा।
इनपुट: IANS


