शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

तंजीद हसन के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराकर T20 सीरीज 2-1 से जीती

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे का अंत शानदार तरीके से करते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बुलावायो में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम…

तंजीद हसन के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराकर T20 सीरीज 2-1 से जीती
(फोटो: IANS)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे दौरे का अंत शानदार तरीके से करते हुए तीन मैचों की T20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। बुलावायो में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान टीम को 4 विकेट से मात दी। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया।

सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन इस जीत के हीरो रहे, जिन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों चुना गया।

तंजीद की नाबाद पारी ने दिलाई जीत

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए, जिसमें डियोन मायर्स ने 53 गेंदों पर 73 और ब्रायन बेनेट ने 38 गेंदों पर 47 रनों का अहम योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी जिम्बाब्वे का बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन ने दो विकेट चटकाए।

144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। तंजीद हसन ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 और कप्तान तौहिद हृदय (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगवारा, ब्रैड इवांस और कप्तान सिकंदर रजा ने दो-दो विकेट लिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →