बुधवार, 16 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स: लवप्रीत सिंह 1 किलो से गोल्ड चूके, फिर भी सिल्वर जीत कर रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110+ किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक किलोग्राम के…

कॉमनवेल्थ गेम्स: लवप्रीत सिंह 1 किलो से गोल्ड चूके, फिर भी सिल्वर जीत कर रचा इतिहास
(फोटो: IANS)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110+ किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। हालांकि, वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक किलोग्राम के अंतर से चूक गए, जिसका उन्हें मलाल भी है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक लिफ्ट मिस हो जाने के बावजूद "भगवान जो करता है, वो अच्छा करता है।"

लवप्रीत ने कुल 388 किलो वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपना यह मेडल कोच विजय शर्मा, वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सहदेव और भारतीय नौसेना के कैप्टन विजय कुमार को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "कैप्टन विजय ने मेरा बहुत सपोर्ट किया।" लवप्रीत ने भविष्य में एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प भी लिया।

कैसा रहा लवप्रीत का प्रदर्शन?

लवप्रीत ने स्नैच राउंड में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने अपने तीन प्रयासों में क्रमशः 168 किलो, 173 किलो और 176 किलो भार सफलतापूर्वक उठाया। तीसरे प्रयास में 176 किलो वजन उठाकर उन्होंने न्यूजीलैंड के एंड्रयू लिटी को पीछे छोड़ दिया था।

क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने पहले प्रयास में 205 किलो और दूसरे में 212 किलो का भार उठाया। हालांकि, 217 किलो उठाने की उनकी तीसरी और आखिरी कोशिश सफल नहीं हो सकी। अगर वह यह लिफ्ट पूरी कर लेते, तो गोल्ड मेडल जीत सकते थे।

कौन बना चैंपियन?

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक न्यूजीलैंड के डेविड लिटी ने जीता, जिन्होंने कुल 389 किलोग्राम (स्नैच में 166 किलो और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो) का भार उठाया। इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स 356 किलो वजन के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →