मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

वनडे क्रिकेट में ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के 22 साल पुराने कीर्तिमान को पीछे छोड़ा

क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड अब टूट गया है। ज़िम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का नया कीर्तिमान अपने…

वनडे क्रिकेट में ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के 22 साल पुराने कीर्तिमान को पीछे छोड़ा
(फोटो: IANS)

क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड अब टूट गया है। ज़िम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही टेलर ने यह उपलब्धि हासिल की।

साल 2004 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले ब्रेंडन टेलर का करियर अब 22 साल और 146 दिन का हो गया है। उन्होंने भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनका शानदार वनडे करियर 1989 से 2012 तक 22 साल और 91 दिनों तक चला था।

ज़िम्बाब्वे के दिग्गज बल्लेबाज़

ब्रेंडन टेलर को ज़िम्बाब्वे के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिना जाता है। इस मैच से पहले तक उन्होंने अपनी 205 वनडे पारियों में 6,704 रन बनाए हैं और वह अपने देश के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सिर्फ एंडी फ्लावर हैं, जिनके नाम 208 पारियों में 6786 रन दर्ज हैं। टेलर ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में ज़िम्बाब्वे टीम की कप्तानी भी की है।

संन्यास से वापसी तक का सफ़र

टेलर का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 2015 विश्व कप में भारत के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह इंग्लैंड के काउंटी क्लब नॉटिंघमशायर के लिए खेलने चले गए। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने ज़िम्बाब्वे टीम में वापसी की। रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर ने रिटायरमेंट और ICC के साढ़े तीन साल के निलंबन के बाद 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →