रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल जमानत रद्द होने के बाद पुलिस हिरासत में, रेप का है आरोप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शादी का झांसा देकर रेप के एक मामले में मंगलवार…

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल जमानत रद्द होने के बाद पुलिस हिरासत में, रेप का है आरोप
(फोटो: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, शादी का झांसा देकर रेप के एक मामले में मंगलवार को उनकी जमानत रद्द कर दी गई और चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह मामला कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। युवती ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे। युवती का आरोप है कि पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया था और वे साथ में विदेश भी गए थे, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में खटास आ गई।

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

करीब डेढ़ साल पहले भी दोनों के बीच हुए एक बड़े झगड़े में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था, हालांकि तब कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। इस बार मामला बढ़ने पर युवती ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मोगरा पुलिस चंदन नगर स्थित क्रिकेटर के घर कई बार गई, लेकिन वह वहां नहीं मिले।

इसके बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर मंगलवार को चिनसुराह कोर्ट में पेश किया, जहां यह फैसला सुनाया गया।

अभिषेक पोरेल का क्रिकेट करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 4 सीजन में 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत से 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 32 मैचों में एक शतक और 12 अर्धशतकों के साथ 1,408 रन बनाए हैं, जबकि 23 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतकों सहित 833 रन दर्ज हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →