शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

CWG 2026: कांस्य पदक जीतने के बाद सीमा कालीरमन बोलीं, 'सिर्फ अपना बेस्ट देने पर ध्यान था'

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की डिस्कस थ्रोअर सीमा कालीरमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। ग्लासगो में हुए विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के सा…

CWG 2026: कांस्य पदक जीतने के बाद सीमा कालीरमन बोलीं, 'सिर्फ अपना बेस्ट देने पर ध्यान था'
(फोटो: IANS)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की डिस्कस थ्रोअर सीमा कालीरमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। ग्लासगो में हुए विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में सीमा ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर था, न कि पदक जीतने पर।

सीमा ने कहा, "मेडल जीतने की खुशी है। खुशी इतनी है कि शायद शब्दों में बयां न कर सकूं।" उन्होंने आगे बताया, "जब से मैंने अपने खेल का आनंद लेना शुरू किया है, तब से चीजें अपने आप बेहतर होती जा रही हैं। मेरी कोशिश बस यही थी कि मैं अपना बेस्ट प्रदर्शन करूं, फिर चाहे मेडल आए या न आए।"

पति का साथ और आत्मविश्वास

इस महत्वपूर्ण आयोजन में सीमा के पति रविंदर भी उनके निजी कोच के तौर पर साथ हैं। सीमा ने बताया कि उनके साथ होने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। उन्होंने 2025 की एशियन चैंपियनशिप को याद करते हुए कहा, "एशियन चैंपियनशिप में यह (पति रविंदर) मेरे साथ नहीं थे, तो इसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा था। हालांकि, यहां इनके साथ होने का मुझे बहुत फायदा मिला।" सीमा के अनुसार, उनके पति ने उन पर पदक का कोई दबाव नहीं बनाया, बल्कि सिर्फ इवेंट का आनंद लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया।

खिलाड़ियों के लिए समर्थन की अपील

सीमा कालीरमन अपने बच्चे के बिना इन खेलों में हिस्सा ले रही हैं और मानती हैं कि एक खिलाड़ी को मानसिक और आर्थिक समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से अपील की कि जो भी खिलाड़ी खेल में रुचि दिखाए, उसे समर्थन दिया जाना चाहिए, क्योंकि पदक तक का सफर काफी कठिनाइयों भरा होता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →