शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

CWG 2026: भारतीय महिला मुक्केबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन, 30 मिनट में जीते दो गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय महिला बॉक्सिंग के लिए शानदार रहा, जहाँ मुक्केबाजों ने सिर्फ़ आधे घंटे के अंतराल में दो स्वर्ण पदक देश के नाम कर दिए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के…

CWG 2026: भारतीय महिला मुक्केबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन, 30 मिनट में जीते दो गोल्ड मेडल
(फोटो: IANS)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय महिला बॉक्सिंग के लिए शानदार रहा, जहाँ मुक्केबाजों ने सिर्फ़ आधे घंटे के अंतराल में दो स्वर्ण पदक देश के नाम कर दिए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए गोल्डन पंच जड़ा।

इन जीतों के साथ भारत की पदक तालिका में भी उछाल आया है। अब भारत 7 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 25 पदकों के साथ छठे स्थान पर पहुँच गया है।

प्रीति पवार का दमदार 5-0 से क्लीन स्वीप

दिन का पहला सुनहरा पल प्रीति पवार ने दिया, जिन्होंने महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से मात दी। एसईसी हॉल-5 में हुए इस मुकाबले में प्रीति शुरू से ही हावी रहीं। उन्होंने तीनों राउंड में सभी पांच जजों से पूरे 10-10 अंक बटोरे और कनाडाई बॉक्सर को कोई मौका नहीं दिया। पूरे मैच के दौरान जहाँ प्रीति के पंच सटीक और दमदार थे, वहीं डेलगाडो अपने पंच सही तरीके से लैंड नहीं कर पा रही थीं।

फाइनल तक प्रीति का सफ़र भी प्रभावशाली रहा था। उन्होंने राउंड ऑफ-16 में मलावी की डेबोरा म्टेंजे को RSC (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) से, क्वार्टर फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की निकोल क्लाइड को 5-0 से और सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया था।

जैस्मिन ने भी दिखाया दम, जीता सोना

प्रीति की जीत के तुरंत बाद, जैस्मिन लंबोरिया ने 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की माइकेला वाल्श को 5-0 से हराकर भारत को दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया। पहला राउंड थोड़ा करीबी रहा, जिसे जैस्मिन ने 3-2 से अपने नाम किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे और तीसरे राउंड में पूरी तरह हावी होते हुए जैस्मिन ने 4-1 से राउंड जीता और मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भारत का सातवां गोल्ड मेडल था।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →