गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं एक्ट्रेस सुनैना, बनाने और शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सुनैना ने अपने एक डीपफेक AI वीडियो पर कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनके चेहरे को…

डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं एक्ट्रेस सुनैना, बनाने और शेयर करने वालों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
(फोटो: IANS)

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सुनैना ने अपने एक डीपफेक AI वीडियो पर कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनके चेहरे को अश्लील कंटेंट पर लगाया गया है। इस घटना के बाद सुनैना ने चेतावनी दी है कि वह ऐसा करने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएंगी।

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, "मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक एआई वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके मेरे चेहरे को अश्लील कंटेंट पर लगाया गया है।"

निजता और सम्मान पर हमला

सुनैना ने इस हरकत को अपनी गरिमा, निजता और पहचान पर एक बड़ा हमला बताया है। उन्होंने इसे यौन उत्पीड़न और पूरी तरह से मानहानिकारक करार दिया। अभिनेत्री ने लिखा, "मैं इस घटिया और दुर्भावनापूर्ण हरकत से स्तब्ध और बेहद परेशान हूं और मैं इसकी कड़ी से कड़ी निंदा करती हूं। यह मेरी पहचान और गरिमा का घोर उल्लंघन है।"

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत एक अपराध है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "मैं बिना किसी और नोटिस के इस कंटेंट को बनाने, पब्लिश करने या फैलाने के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक और सिविल कार्रवाई शुरू करूंगी। जो भी इसे आगे शेयर करेगा, उसे भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।" उन्होंने अपने प्रशंसकों, मीडिया और आम जनता से इस वीडियो को शेयर न करने और जहां भी दिखे, उसे रिपोर्ट करने की अपील की है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →