भारत की नंबर 3 की पहेली: मोहम्मद कैफ़ ने बताया क्यों देवदत्त पडिक्कल हैं सबसे मज़बूत दावेदार
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद से नंबर 3 की जगह खाली है, और इस महत्वपूर्ण स्थान के लिए कई युवा खिलाड़ी दौड़ में हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ का मानना है कि…
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद से नंबर 3 की जगह खाली है, और इस महत्वपूर्ण स्थान के लिए कई युवा खिलाड़ी दौड़ में हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ का मानना है कि पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने इस भूमिका के लिए अपनी दावेदारी बेहद मज़बूत कर ली है।
समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मोहम्मद कैफ़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर पडिक्कल की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि साई सुदर्शन ने भी मौके मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पडिक्कल की 167 रन की पारी मैच जिताने वाली थी। कैफ़ ने दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते हुए कहा, "साई सुदर्शन को मौका दिया गया और उन्होंने हर तीसरी या चौथी पारी में अर्धशतक लगाया। लेकिन दूसरा खिलाड़ी (पड्डिकल) 160 रन बना रहा है और मैन ऑफ द मैच बन रहा है।"
पड्डिकल की पारी का वज़न ज़्यादा
कैफ़ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सिर्फ़ रन बनाने से ज़्यादा ज़रूरी है कि पारी का प्रभाव कितना है। उन्होंने कहा, "एक हर तीसरी पारी में 50 रन बनाता है, और दूसरा असरदार पारी खेलता है। शुभमन गिल की कप्तानी में मदद करने वाले और भारत की डब्ल्यूटीसी उम्मीदों को जिंदा रखने वाले खिलाड़ी की अहमियत ज्यादा मायने रखेगी। पडिक्कल ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है।"
श्रीलंका के खिलाफ़ पहले टेस्ट में पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था। भारत ने वह मैच 165 रनों से जीता था। अब भारत सीरीज़ में 1-0 से आगे है और रविवार से कोलंबो में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा। पडिक्कल का प्रदर्शन इस मैच में उनके भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
इनपुट: IANS


