मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

T20 Series: शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की T20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। शाई होप के नाबाद शतक और शेरफेन…

T20 Series: शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज की शानदार वापसी, भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की
(फोटो: IANS)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की T20 सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। शाई होप के नाबाद शतक और शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी की बदौलत कैरेबियाई टीम ने 250 रनों का विशाल लक्ष्य 9 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने माना कि इस तरह की पिच पर गेंदबाजों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं थी और ओस ने भी अहम भूमिका निभाई।

हार पर क्या बोले कप्तान अय्यर?

भारतीय कप्तान ने कहा, "क्या स्कोर सुरक्षित है, इसके लिए कोई निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती। ओस काफी अहम भूमिका निभाती है। आप कोई सटीक आंकड़ा नहीं दे सकते। इस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी। जरा सी भी गलती होने पर गेंद स्टैंड में जा रही थी। कुछ मौके हाथ से छूटे, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हालांकि तारीफ तो बनती है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी की बात

हार के बावजूद, अय्यर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने विशेष रूप से 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन और गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाने वाले मयंक यादव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "दोनों का ही प्रदर्शन शानदार था। संजू और अभिषेक से हमें यही उम्मीद रहती है। उनका और मयंक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन तीन अहम विकेटों ने आगे के लिए हमारी लय को स्थिर किया, लेकिन उसके बाद एक साझेदारी बनी और मैच का मोमेंटम उनकी तरफ चला गया।"

मैच का लेखा-जोखा

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन के 82 रनों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए थे। जवाब में, वेस्टइंडीज ने शाई होप की 45 गेंदों में खेली गई 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी और शेरफेन रदरफोर्ड के 37 गेंदों पर बनाए 84 रनों की बदौलत 18.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरतलब है कि पहले T20 में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →