रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जेसन रॉय अब यूरोपियन टी20 लीग में, ग्लासगो कॉस्मिक ने अपने साथ जोड़ा

इंग्लैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय अब एक नई T20 लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्हें यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीज़न के लिए ग्लासगो कॉस्मिक ने अपनी टीम में शामिल…

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जेसन रॉय अब यूरोपियन टी20 लीग में, ग्लासगो कॉस्मिक ने अपने साथ जोड़ा
(फोटो: IANS)

इंग्लैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय अब एक नई T20 लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्हें यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीज़न के लिए ग्लासगो कॉस्मिक ने अपनी टीम में शामिल किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस घोषणा के साथ ही ग्लासगो की टीम ने लीग शुरू होने से पहले अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए हैं।

36 वर्षीय रॉय 2023 के बाद से इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में लगातार सक्रिय रहे हैं। अपने आक्रामक खेल और शीर्ष क्रम में तेज़ शुरुआत देने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रॉय का अनुभव ग्लासगो के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

टीम में शामिल होने पर क्या बोले रॉय?

इस नई चुनौती को लेकर जेसन रॉय काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "जब कप्तान ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं उपलब्ध हूं, तो मैं बहुत रोमांचित हो गया और मैंने तुरंत हामी भर दी। मैं ग्लासगो कॉस्मिक टीम से जुड़ने और इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए सचमुच बहुत उत्साहित हूं।"

टीम प्रबंधन ने जताया भरोसा

ग्लासगो कॉस्मिक का प्रबंधन भी रॉय जैसे बड़े खिलाड़ी के टीम से जुड़ने को लेकर खुश है। टीम के CEO राशिद अली खान ने कहा, "जेसन अपनी पीढ़ी के सबसे काबिल खिलाड़ियों में से एक हैं। इंग्लैंड और वैश्विक क्रिकेट में उनका अनुभव हमारी टीम में असाधारण क्षमता और अनुभव लेकर आता है।" वहीं, टीम की सह-मालकिन तनशा बत्रा ने कहा, "जेसन में अंतरराष्ट्रीय अनुभव, मैच जिताने की क्षमता और विस्फोटक ऊर्जा है। हम उन्हें कॉस्मिक टीम में देखने के लिए उत्साहित हैं।"

जेसन रॉय का T20 करियर: रॉय ने अब तक कुल 438 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 73 अर्धशतकों की मदद से 11,253 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 145 रन है। बता दें कि ETPL का पहला संस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड की छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →