बुधवार, 16 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

एशियन गेम्स 2026: राजकोट की देवयानीबा झाला ने 400 मीटर रेस में क्वालिफाई कर रचा इतिहास

गुजरात की एथलीट देवयानीबा झाला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 400 मीटर दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली है। समाचार एजेंसी IANS के…

एशियन गेम्स 2026: राजकोट की देवयानीबा झाला ने 400 मीटर रेस में क्वालिफाई कर रचा इतिहास
(फोटो: IANS)

गुजरात की एथलीट देवयानीबा झाला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 400 मीटर दौड़ में अपनी जगह पक्की कर ली है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, वह इस प्रतिष्ठित इवेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली गुजरात की एकमात्र महिला एथलीट हैं, जिससे उनकी यह कामयाबी और भी खास हो जाती है।

सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी की छात्रा देवयानीबा ने भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने 53.26 सेकंड के शानदार समय के साथ न केवल कांस्य पदक जीता, बल्कि एशियन गेम्स का टिकट भी कटा लिया। अपनी इस सफलता से उत्साहित देवयानीबा का अगला लक्ष्य ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करना है।

लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन

देवयानीबा की यह सफलता उनकी सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के समर्थन का नतीजा है। उनके पिता महेंद्र सिंह झाला ने IANS से बात करते हुए कहा, "देवयानीबा ने जब से ट्रैक पर दौड़ना शुरू किया है, सफलता उसके कदम चूम रही है। इससे पहले वह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि देवयानीबा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर भी गुजरात का नाम रोशन किया था।

राज्य के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी के खेल अधिकारी डॉ. हरीश राबा ने देवयानीबा को राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, "हमारी निगाहें अब 2026 एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन पर हैं।" उन्होंने गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में खेल नीतियों, आधुनिक प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे को श्रेय दिया, जिसकी वजह से राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →