रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

CWG 2026: पहले राउंड में 0-5 से पिछड़ने के बाद अंकुश पंघाल ने कैसे जीता गोल्ड, कोच ने खोला रणनीति का राज़

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराने वाले अंकुश के लिए यह जी…

CWG 2026: पहले राउंड में 0-5 से पिछड़ने के बाद अंकुश पंघाल ने कैसे जीता गोल्ड, कोच ने खोला रणनीति का राज़
(फोटो: IANS)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। फाइनल में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराने वाले अंकुश के लिए यह जीत आसान नहीं थी। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पहले बाउट में 0-5 से पीछे चल रहे थे, लेकिन फिर एक सोची-समझी रणनीति के तहत उन्होंने शानदार वापसी की।

इस रोमांचक जीत के बाद अंकुश के कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि उन्होंने और अंकुश ने विशेष रूप से इंग्लैंड के मुक्केबाज़ के खिलाफ पूरी तैयारी की थी। उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप फाइनल में अंकुश इंग्लैंड के बॉक्सर से हारे थे। हमने इस बार पूरी तैयारी की थी कि कैसे उन्हें हराना है।"

रणनीति में बदलाव ने दिलाई जीत

कोच सावंत ने मैच के दौरान की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, "फाइनल में वह पहले बाउट में 0-5 से पीछे हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने रणनीति में बदलाव किया। मैंने शनिवार को अंकुश से घंटों बात की और हमने यह तय किया कि राउंड दर राउंड हमको अपने प्लान में बदलाव करना है।" उन्होंने बताया कि अंकुश ने योजना का सटीक पालन किया और चैंपियन बनने में सफल रहे। प्रदीप सावंत के अनुसार, अंकुश 11 साल की उम्र से उनके पास प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जीत के बाद क्या बोले अंकुश

स्वर्ण पदक जीतने के बाद अंकुश ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने IANS से कहा, "गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, हालांकि पहले बाउट में 0-5 से पीछे हो गया था, तो दबाव आ गया था। बस खुद के ऊपर विश्वास रखा और सब हो गया।" अंकुश ने अपना यह पदक अपने परिवार और कोच को समर्पित किया और कहा कि इस जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह एशियन गेम्स में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

भारत की पदक तालिका में छलांग: शनिवार को भारत ने कुल 16 पदक जीते, जिससे देश पदक तालिका में 10वें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गया। अब तक भारत के खाते में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक आ चुके हैं। मुक्केबाजी में भारतीय टीम ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण शामिल हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →