रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

धमकी वाली चिट्ठी पर सौरव गांगुली का बयान: 'पुलिस को बता दिया है, वे सख्त कदम उठाएंगे'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है…

धमकी वाली चिट्ठी पर सौरव गांगुली का बयान: 'पुलिस को बता दिया है, वे सख्त कदम उठाएंगे'
(फोटो: IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें और उनकी पत्नी डोना गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, गांगुली ने यह भी कहा कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं, जो बाद में सुलझ जाते हैं।

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "हमने पुलिस को रिपोर्ट किया है, उम्मीद है वह सख्त कदम उठाएंगे।" उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पास पर्याप्त सुरक्षा मौजूद है और इस बार भी सब ठीक हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कई महीनों से एक अज्ञात व्यक्ति सौरव गांगुली को आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठियां भेज रहा था। हाल ही में मिली दो चिट्ठियों में न केवल सौरव और उनकी पत्नी डोना के खिलाफ नफरत भरी बातें लिखी थीं, बल्कि उन्हें और उनके लिए काम करने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस धमकी के खिलाफ गांगुली की निजी सचिव ने ठाकुपरपुकर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या बोले गांगुली?

इसी बातचीत के दौरान जब गांगुली से मोहम्मद शमी को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि शमी ने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "बंगाल की ओर से खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शमी की टीम में वापसी होगी या नहीं, यह फैसला चयनकर्ता ही कर सकते हैं। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →