रविवार, 1 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

एक पुराने मामले में फिर बढ़ीं हनी सिंह की मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक पुराने मामले को लेकर फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें पूछताछ के लिए…

एक पुराने मामले में फिर बढ़ीं हनी सिंह की मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया
(फोटो: IANS)

मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक पुराने मामले को लेकर फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसी ने उन्हें 16 अक्टूबर को पेश होने का समन जारी किया, लेकिन हनी सिंह ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा था, जिसे अधिकारियों ने खारिज कर दिया।

यह पूरा विवाद जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। आरोप है कि शो के दौरान रैपर ने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए एक अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक शख्स ने महाराष्ट्र साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई।

लगातार समन के बाद भी नहीं हुए पेश

जांच एजेंसी इस मामले में हनी सिंह का बयान दर्ज करना चाहती है। IANS के अनुसार, उन्हें पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन हर बार उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए पेशी से छूट मांगी। सितंबर में उन्हें एक 'फाइनल रिमाइंडर' नोटिस भी भेजा गया था, जिसमें 5 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह उस दिन भी नहीं पहुंचे।

अब क्या हो सकती है कार्रवाई?

एजेंसी ने अब उनकी और समय देने की अर्जी को नामंजूर करते हुए 16 अक्टूबर को ही उपस्थित होने का निर्देश दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अगर हनी सिंह इस बार भी तय तारीख पर हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया जा सकता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →