ICC रैंकिंग: शुभमन गिल नंबर-1 बनने की दहलीज पर, सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट का फासला
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में वह शीर्ष पर मौजूद…
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में वह शीर्ष पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल से सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोमांचक मुकाबले में गिल फिलहाल दूसरे पायदान पर हैं।
वनडे बल्लेबाजों की इस नई सूची में डेरिल मिशेल 802 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं, जबकि शुभमन गिल के ठीक उनके पीछे हैं। इस रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम है, जिसमें विराट कोहली तीसरे और कप्तान रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं। लॉर्ड्स में हाल ही में 138 रनों की पारी खेलने वाले रोहित ने अपनी स्थिति मजबूत की है।
जो रूट की टॉप-10 में वापसी
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे रूट 4 स्थानों के फायदे के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं और शीर्ष-10 में उनकी वापसी हुई है। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम छठे और आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के शे होप को तीन पायदान का नुकसान हुआ है और वह नौवें नंबर पर खिसक गए हैं।
गेंदबाजी में राशिद खान का जलवा
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान शीर्ष पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे नंबर पर हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। वह 7 स्थानों के फायदे के साथ सीधे दसवें पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 में न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर (चौथे) और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी (सातवें) को भी फायदा हुआ है।
इनपुट: IANS


