सोमवार, 2 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

मीराबाई चानू बोलीं- 'हार हो या जीत, पीएम मोदी का साथ हमेशा हौसला बढ़ाता है'

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उनके निरंतर प्रोत्साहन की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि चाहे खिलाड़ी जीते या हारे, प्रधानमंत्री का हमेशा मनोबल…

मीराबाई चानू बोलीं- 'हार हो या जीत, पीएम मोदी का साथ हमेशा हौसला बढ़ाता है'
(फोटो: IANS)

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उनके निरंतर प्रोत्साहन की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि चाहे खिलाड़ी जीते या हारे, प्रधानमंत्री का हमेशा मनोबल बढ़ाना एथलीट्स के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की खेल नीतियों और साई सेंटर्स में मिल रही बेहतरीन सुविधाओं की बदौलत भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार निखर रहा है।

मीराबाई ने यह बात गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय दल से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद कही। आइची-नागोया में हुए इन खेलों में मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने अपना यह पदक पूरे देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

खेलों में बढ़ता भारत का दबदबा

देश में खेल के बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए चानू ने कहा कि अब हर बड़ी प्रतियोगिता और ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिए जाने से साई सेंटर्स में बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं मिल रही हैं, जिसका सीधा असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिख रहा है।" मीराबाई ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि महिला खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और समान अवसर मिल रहे हैं, जिसके चलते वे हर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर सबसे ज़्यादा पदक ला रही हैं।

युवाओं के लिए खास संदेश

मीराबाई चानू ने देश के युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा, "हमको इससे बहुत दूर रहना जरूरी है। हमें अच्छी बॉडी, अच्छी लाइफ बनाने के लिए हमको इससे दूर रहना है। सिर्फ प्लेयर्स के लिए ही नहीं, सभी को इससे दूर रहना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी को यह जानना बेहद ज़रूरी है कि ज़िंदगी में किन चीज़ों से दूर रहना है और किस लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →