रविवार, 1 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

एशियन गेम्स में 6 मेडल, फिर भी खुश नहीं बृजभूषण शरण सिंह, बोले- 'लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा'

चीन में हुए एशियन गेम्स में भारतीय पहलवानों ने 6 मेडल जीतकर 1966 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस नतीजे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं…

एशियन गेम्स में 6 मेडल, फिर भी खुश नहीं बृजभूषण शरण सिंह, बोले- 'लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा'
(फोटो: IANS)

चीन में हुए एशियन गेम्स में भारतीय पहलवानों ने 6 मेडल जीतकर 1966 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस नतीजे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने कहा कि उम्मीद 8 पदकों की थी, लेकिन महिला पहलवानों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा, "देखिए, इस बार कुश्ती में जो हमारा अनुमान था वो नहीं हुआ। लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। मेरा मानना था कि कुल 8 मेडल आएंगे, जिसमें 3 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल होंगे, लेकिन आए छह मेडल।" हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि 1966 के बाद यह पहली बार इतना शानदार नतीजा है और 2023 एशियन गेम्स के बराबर पदक आए हैं, बस इस बार गोल्ड मेडल की संख्या ज़्यादा रही।

प्रदर्शन पर क्या कहा?

बृजभूषण सिंह का मानना है कि पिछले 2-3 साल में कुश्ती में हुई उथल-पुथल का असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ा और कई अच्छे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दोहरा सके। उन्होंने कहा, "अभी कुश्ती पर काम करने की जरूरत है... इस समय सरकार, खेल संघ और खिलाड़ियों की सामंजस्य बनी हुई है। यह जो 6 मेडल एशियन गेम्स में आए हैं, हमारा प्रयास रहेगा कि यही छह मेडल ओलंपिक में भी आएं।"

एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेता

एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने कुल 6 पदक जीते। इनमें पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में अमन सहरावत और 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में सुजीत कलकल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 97 किग्रा ग्रीको-रोमन में नितेश सिवाच और महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल में अंतिम पंघाल ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, दीपक पूनिया और सुनील कुमार (87 किग्रा ग्रीको-रोमन) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

राजनीतिक भविष्य पर भी बोले

जब बृजभूषण सिंह से उनके राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगले लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर फैसला किया जाएगा और अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया जा सकता।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →