रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, बोले- 'झूठे आरोप झेल रहे लोगों को मेरे केस से बल मिलेगा'

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के एक चर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। इस फैसले के…

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी, बोले- 'झूठे आरोप झेल रहे लोगों को मेरे केस से बल मिलेगा'
(फोटो: IANS)

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के एक चर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद उन्होंने इसे एक बड़ी राहत बताया और कहा कि उन्होंने खुद को कभी अपराधी नहीं माना था। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फैसला उन लोगों के लिए एक मिसाल बनेगा जो झूठे आरोपों का सामना कर रहे हैं।

यह मामला 2023 की शुरुआत में तब सुर्खियों में आया था, जब देश की कई प्रतिष्ठित महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि 2016 से 2022 के बीच विभिन्न जगहों, जैसे कि ट्रेनिंग कैंप, WFI कार्यालय और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के दौरान उनके साथ यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार हुआ।

“यह मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है”

अदालत से राहत मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ये मेरे लिए बहुत बड़ी राहत है। ये उन लोगों के लिए भी बहुत बड़ी राहत है, जिनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।" उन्होंने इस तरह के आरोपों के सामाजिक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा, "ये ऐसा आरोप है कि जब किसी व्यक्ति के ऊपर लगता है, तो परिवार वाले साथ छोड़ देते हैं और वो आदमी टूट जाता है। कुछ लोग तो आत्महत्या कर लेते हैं।"

सिंह ने अपने मामले को एक उदाहरण बताते हुए कहा, "मेरे केस से उन सभी को बल मिलेगा, जिनके ऊपर गलत इल्जाम लगाए जाते हैं। मेरा केस एक उदाहरण बनेगा, क्योंकि मेरे ऊपर आरोप सामान्य लोगों ने नहीं लगाए थे।" उन्होंने आगे जोड़ा, "मुझ पर आरोप लगाने वाले ओलंपिक मेडलिस्ट थे... इसमें बहुत बड़े लोग शामिल थे। इसमें विपक्ष की बहुत बड़ी पार्टियां शामिल थीं। इसे लेकर देश में ही नहीं, बल्कि देश के बाहर भी प्रदर्शन हुआ था।"

WFI में वापसी से इनकार

इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के साथ-साथ भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी सोमवार को अदालत ने बरी कर दिया। जब बृजभूषण से यह पूछा गया कि क्या वह कुश्ती महासंघ में अपने पुराने पद पर वापस लौटेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से 'न' में जवाब दिया। उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी दोहराया, "मैंने खुद को कभी अपराधी माना ही नहीं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →