मैट रेनशॉ के शतक ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला, जिम्बाब्वे के सामने 295 रनों का लक्ष्य
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुश्किलों से उबरते हुए 294 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। एक समय टीम के…
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुश्किलों से उबरते हुए 294 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। एक समय टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए थे, लेकिन रेनशॉ ने एक छोर संभाले रखा और टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर यह स्कोर बनाया।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही, जब सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श (36) और कूपर कोनोली (51) ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जोश इंग्लिस (4) और एलेक्स केरी (27) भी जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया।
रेनशॉ और पीक की अहम साझेदारी
लड़खड़ाती पारी के बीच मैट रेनशॉ और ओलिवर पीक ने छठे विकेट के लिए 75 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पीक ने 30 रनों का योगदान दिया, लेकिन रेनशॉ अंत तक डटे रहे। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 109 रनों की दमदार पारी खेली। इसी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया 294 के स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रहा। निचले क्रम में नाथन एलिस (9) और एडम जम्पा (3) नाबाद लौटे।
जिम्बाब्वे के गेंदबाज न्याम्हुरी का 'पंजा'
जिम्बाब्वे की तरफ से 29 वर्षीय गेंदबाज न्यूमैन न्याम्हुरी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उन्होंने अपने 9 ओवर के स्पेल में 62 रन देकर 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान सिकंदर रजा को एक सफलता मिली।
इनपुट: IANS


