मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण अहम खिलाड़ी वनडे से बाहर, T20 सीरीज पर भी सस्पेंस

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम की सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड कूल्हे की मांसपेशियों में हल्के खिंचाव के कारण…

ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण अहम खिलाड़ी वनडे से बाहर, T20 सीरीज पर भी सस्पेंस
(फोटो: IANS)

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम की सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड कूल्हे की मांसपेशियों में हल्के खिंचाव के कारण बुधवार को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गई हैं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

23 वर्षीय लिचफील्ड को यह चोट रविवार को हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी, जहाँ उन्होंने 71 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस के समय लिचफील्ड की चोट की पुष्टि की। उनकी जगह ऑलराउंडर निकोला कैरी को इस सीरीज में पहली बार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम में चोटों की बढ़ती चिंता

लिचफील्ड की चोट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जो पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। सोफी मोलिनक्स (हिप) और लूसी हैमिल्टन (क्वाड इंजरी) के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश वनडे के लिए मेजबान टीम के पास केवल 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे। अब लिचफील्ड के बाहर होने से न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले टी20 से पहले टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है।

एहतियात के तौर पर ग्रेस हैरिस को कवर के रूप में टीम के साथ जुड़ने के लिए ब्रिस्बेन बुलाया गया है। हालांकि, वह गुरुवार को ब्रिस्बेन हीट के टी20 स्प्रिंग चैलेंज कैंपेन में लौट जाएंगी।

मजबूत स्थिति में है ऑस्ट्रेलिया

इन चोटों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने पहला वनडे 7 विकेट से और दूसरा वनडे 9 विकेट से अपने नाम किया था। तीसरा वनडे बेथ मूनी के लिए एक विशेष अवसर भी है, क्योंकि यह उनके करियर का 100वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →