बुधवार, 4 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

इंग्लैंड के जोस बटलर की हैमस्ट्रिंग सर्जरी सफल, मैदान पर वापसी को लेकर कही बड़ी बात

इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफल रही है। चोट से उबर रहे बटलर ने कहा है कि वह मैदान पर वापसी के लिए पहले से कहीं ज़्यादा प्रेरित महसूस कर रहे हैं…

इंग्लैंड के जोस बटलर की हैमस्ट्रिंग सर्जरी सफल, मैदान पर वापसी को लेकर कही बड़ी बात
(फोटो: IANS)

इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफल रही है। चोट से उबर रहे बटलर ने कहा है कि वह मैदान पर वापसी के लिए पहले से कहीं ज़्यादा प्रेरित महसूस कर रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, बटलर ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरा ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी सफल रही और मैं ठीक हो रहा हूं। पहले से कहीं ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं।"

तस्वीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर थम्स-अप करते दिख रहे हैं और उनके बाएं पैर में ब्रेस लगा है। बटलर को यह चोट पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्लेबाजी के दौरान लगी थी, जिसके कारण उनका मौजूदा सीजन समय से पहले ही खत्म हो गया।

चोटों का इतिहास और भविष्य पर असर

यह सर्जरी बटलर के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि वह हाल के वर्षों में कई सॉफ्ट-टिशू इंजरी, खासकर पिंडली की चोटों से जूझते रहे हैं। आईपीएल 2024 के दौरान भी उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी।

इस चोट के कारण बटलर पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल दौरे से भी बाहर हो गए हैं। अगले साल 17 जनवरी से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका 20 लीग (SA20) में भी उनका खेलना तय नहीं है, जहाँ वह डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।

बोर्ड का भरोसा बरकरार

इन चुनौतियों के बावजूद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बटलर पर भरोसा जताते हुए सोमवार को उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ा दिया। हालांकि, यह अनुबंध अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50-ओवर वर्ल्ड कप से पहले समाप्त हो जाएगा।

इस पर इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा, "हमें नहीं लगता कि बटलर उस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। वह हमारी योजना में हैं। अगर वे इसका हिस्सा नहीं होते, तो हम तब से उनके साथ नहीं खेल रहे होते। वे इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए बेताब हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →