भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज, टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, तीन खिलाड़ियों का डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस मैच में भारत की ओर से नमन धीर, अंशुल कंबोज और औकिब नबी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो उनके करियर का पहला वनडे मैच है।
टॉस के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। बोर्ड पर टारगेट होना अच्छा है। हर कोई इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित और तैयार है।" उन्होंने यह भी बताया कि टीम दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे को ध्यान में रखते हुए यहां की परिस्थितियों का अनुभव लेना चाहती है। गिल के मुताबिक, "यहां हमें जो कंडीशन मिलेंगी, वे काफी हद तक वैसी ही होंगी जैसी हमें दक्षिण अफ्रीका में मिलेंगी।"
युवा तेज गेंदबाजों पर दारोमदार
भारतीय टीम इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिनमें अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। अर्शदीप के पास टी20 का अच्छा अनुभव है, लेकिन वनडे में उन्हें अपनी जगह पक्की करने का यह एक शानदार मौका मिला है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और नमन धीर संभालेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि टी20 के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत मजेदार है और इससे नए खिलाड़ियों को अवसर मिलते हैं। उन्होंने बताया कि कॉनवे की जगह टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
इनपुट: IANS


