मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, कप्तान कमिंस ने बताई क्या है तैयारी

साल 2018 के बहुचर्चित 'सैंडपेपर गेट' विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज़ खेलने जा रही है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि इस दौरे पर उन्हें…

सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, कप्तान कमिंस ने बताई क्या है तैयारी
(फोटो: IANS)

साल 2018 के बहुचर्चित 'सैंडपेपर गेट' विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज़ खेलने जा रही है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि इस दौरे पर उन्हें थोड़ी मुश्किलों और दर्शकों की तरफ से तल्खी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनकी टीम इन सबसे आगे बढ़कर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा 24 सितंबर से शुरू हो रहा है, जिसमें 3 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेले जाएँगे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद की छाया इस दौरे पर पड़ सकती है। उन्होंने कीपिन इट क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, "टेस्ट सीरीज़ के दौरान थोड़ी दुश्मनी हो सकती है। लेकिन यह एशेज सीरीज़ से ज़्यादा शोरगुल वाला नहीं हो सकता। बर्मिंघम, एजबेस्टन का हॉलीज़ स्टैंड, वह बहुत शोरगुल वाला हो जाता है।" कमिंस ने यह भी कहा कि कप्तान होने के नाते वह मैदान के बीच में रहेंगे, दर्शकों के बहुत करीब नहीं।

पुराने विवाद से आगे बढ़ने पर ज़ोर

कमिंस ने ज़ोर देकर कहा कि उनकी टीम और ज़्यादातर लोग अब उस विवाद से आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि अब तक वह मामला शांत हो गया होगा। हमारा फोकस क्रिकेट पर रहेगा।" कप्तान के अनुसार, "हर कोई आगे बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि तीन टेस्ट में, आप क्रिकेट में फंस जाते हैं, और हर कोई बहुत जल्दी क्रिकेट के बारे में चिंता करने लगता है।" हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि भीड़ में कुछ नाराज़ लोग हो सकते हैं और मीडिया में भी इस पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि 2018 में हुए बॉल-टैम्परिंग विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को झकझोर कर रख दिया था। इस कांड के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का, जबकि कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था। यह आगामी सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज़ से दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें टिकी रहेंगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →