मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और अभिषेक शर्मा के खेल की जमकर तारीफ की

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने युवा खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की सराहना की है। पुजारा का मानना है कि इंदौर टी20 में 223 रनों के विशाल स्कोर को बचाने का…

चेतेश्वर पुजारा ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी और अभिषेक शर्मा के खेल की जमकर तारीफ की
(फोटो: IANS)

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने युवा खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की सराहना की है। पुजारा का मानना है कि इंदौर टी20 में 223 रनों के विशाल स्कोर को बचाने का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर की परिपक्वता और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन को जाता है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, पुजारा ने T20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा की तेज-तर्रार बल्लेबाजी की तुलना वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल तक से कर दी।

रांची में मिली हार के बाद भारतीय टीम ने इंदौर में शानदार वापसी करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब अगला मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में होना है।

श्रेयस की कप्तानी पर पुजारा की राय

जियोस्टार पर बातचीत के दौरान पुजारा ने कहा, "मुझे लगता है कि इंडिया ने बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि रांची में हारने के बाद उन्हें एक अच्छा गेम प्लान बनाने की जरूरत थी।" उन्होंने आगे कहा, "कप्तान के तौर पर, श्रेयस अय्यर ने उन गलतियों को सुधारा और अपने गेंदबाजों से बात कर रहे थे कि कैसे गेंदबाजी करनी है और टोटल को डिफेंड करने के लिए वे कौन-सी रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदबाजों का इस्तेमाल एकदम सही था। श्रेयस ने परिपक्वता दिखाई और भारतीय गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया।"

"अभिषेक का नाम लंबे समय तक याद रहेगा"

पुजारा अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिखे, जिन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20 रन पूरे किए हैं। उन्होंने कहा, "जिस गति से वह इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, वह उनके प्रभाव को दिखाता है। किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।"

पुजारा ने अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा, "जब हम टी20 फॉर्मेट की बात करते हैं, तो हमें तुरंत वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का खयाल आता है। अभिषेक की तुलना उनसे की जा सकती है।" उन्होंने यह भी बताया कि अभिषेक अब अपने खेल को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं। पुजारा के अनुसार, "अभिषेक ने इंदौर में थोड़ा समय लिया... यह दिखाता है कि वह अपने गेम को थोड़ा बेहतर समझ रहे हैं, विरोधी टीम की ताकत को पहचान रहे हैं और उसी के हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →