रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकियां उन चिट्ठियों के जरिए दी गई हैं, जो कुछ समय से एक अज्ञा…

सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
(फोटो: IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकियां उन चिट्ठियों के जरिए दी गई हैं, जो कुछ समय से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही थीं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए गांगुली की निजी सचिव ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत

गांगुली की निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने अपनी शिकायत में बताया कि शुरुआत में इन चिट्ठियों को गंभीरता से नहीं लिया गया था। उन्हें लगा कि यह किसी नापसंद करने वाले व्यक्ति की हरकत है जो अपनी नाराजगी जता रहा है। शिकायत में लिखा है, "शुरू में हमने इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, यह सोचकर कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की हरकत है, जो उन्हें पसंद नहीं करता।"

हालांकि, हाल ही में मिली दो चिट्ठियों ने चिंता बढ़ा दी। शिकायत के मुताबिक, "आज हमें सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो चिट्ठियां मिलीं, जिनमें भेजने वाले ने न सिर्फ उनके खिलाफ नफरती बातें लिखीं, बल्कि सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दीं।"

तुरंत कार्रवाई की मांग

पुलिस को दी गई अर्जी में मामले की तुरंत जांच करने का अनुरोध किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि ये चिट्ठियां अब सिर्फ अपमानजनक बातों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि जान और निजी सुरक्षा के लिए स्पष्ट खतरा बन गई हैं। इसलिए पुलिस का दखल और जांच जरूरी है ताकि गांगुली, उनकी पत्नी और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमकी भरी चिट्ठियां सौरव गांगुली के घर पर कूरियर के जरिए भेजी गई थीं। पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था, जो बेलघरिया का रहने वाला बताया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →