मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

SKY का सफ़र: घरेलू क्रिकेट में 10 साल संघर्ष के बाद कैसे बने T20 के सबसे सफल भारतीय कप्तान

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कहानी धैर्य, संघर्ष और फिर शिखर पर पहुँचने की एक मिसाल है। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की अपनी अनोखी क्षमता के कारण 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर…

SKY का सफ़र: घरेलू क्रिकेट में 10 साल संघर्ष के बाद कैसे बने T20 के सबसे सफल भारतीय कप्तान
(फोटो: IANS)

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कहानी धैर्य, संघर्ष और फिर शिखर पर पहुँचने की एक मिसाल है। मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की अपनी अनोखी क्षमता के कारण 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्या आज टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने से पहले उन्होंने करीब एक दशक तक घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आने वाले सूर्यकुमार का जन्म 14 सितंबर 1990 को हुआ। उनके पिता अशोक कुमार यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और उनकी नौकरी के कारण परिवार मुंबई आ गया। यहीं से सूर्या के क्रिकेट के सपने को पंख लगे। 10 साल की उम्र में उन्होंने वेंगसरकर एकेडमी में दाखिला लिया और अपने कौशल को निखारना शुरू किया।

लंबा इंतज़ार और धमाकेदार अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद, सूर्यकुमार को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आखिरकार 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। हालांकि पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन अपने दूसरे ही मैच में उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

IPL में संघर्ष से स्टारडम तक

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से लगभग 9 साल पहले ही सूर्या ने 2012 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL में पदार्पण किया था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए चार सीजन खेले, लेकिन उन्हें असली पहचान 2018 में मिली। मुंबई इंडियंस में वापसी करते हुए उस सीजन उन्होंने 14 मैचों में 512 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2019 तथा 2020 में टीम के साथ खिताब भी जीता। IPL के 179 मैचों में उनके नाम 4,581 रन दर्ज हैं।

कप्तानी में बेमिसाल रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जुलाई 2024 में सूर्यकुमार को T20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने उनकी अगुवाई में 9 सीरीज़ खेलीं, जिनमें से 8 में जीत हासिल की और एक ड्रॉ रही। बतौर कप्तान उन्होंने 52 T20 मैचों में 1232 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। सबसे बड़ी उपलब्धियों में भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 और एशिया कप 2025 का खिताब दिलाना शामिल है।

फैंस को T20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिया गया उनका वह चमत्कारिक कैच भी याद है, जिसने मैच का रुख पलट दिया था। आंकड़ों पर नज़र डालें तो, सूर्या ने भारत के लिए 113 T20 मैचों में 4 शतक समेत 3,272 रन, 37 वनडे में 773 रन और एक टेस्ट मैच भी खेला है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →