सोमवार, 2 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

दीवाली पर प्रदूषण-विरोधी संदेश से जुड़ा वीडियो हटा, विवाद पर दीया मिर्जा ने दी सफाई

मुंबई में दिवाली से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रदूषण जागरूकता अभियान को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। इस अभियान से जुड़े अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वीडियो को बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया…

दीवाली पर प्रदूषण-विरोधी संदेश से जुड़ा वीडियो हटा, विवाद पर दीया मिर्जा ने दी सफाई
(फोटो: IANS)

मुंबई में दिवाली से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के प्रदूषण जागरूकता अभियान को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। इस अभियान से जुड़े अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वीडियो को बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। समाचार एजेंसी IANS को दिए एक बयान में दीया मिर्जा ने अब इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

दीया ने कहा, "दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की जीत का उत्सव है। यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया गया था, ताकि उन्हें अधिक स्वस्थ और सोच-समझकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।" उन्होंने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक मुद्दा है और इसे कम करने की हर कोशिश एक बेहतर पर्यावरण की दिशा में एक कदम है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बीएमसी ने एक अभियान शुरू किया था। इसका मकसद लोगों को दिवाली के दौरान प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक करना था। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अभियान के तहत कई वीडियो जारी किए गए, जिनमें दीया मिर्जा के अलावा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भी शामिल थे। इन सभी ने लोगों से पटाखों का कम इस्तेमाल करने और पर्यावरण का ध्यान रखने की अपील की थी।

विवाद और वीडियो हटाने की वजह

दीया मिर्जा का वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लोगों को दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में दिवाली का खास महत्व है और लोग अपने त्योहारों के बारे में अच्छी तरह जानते हैं। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद बीएमसी ने दीया का वीडियो हटा दिया, हालांकि निगम ने इसे हटाने का कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →