शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

देशभर में 100 हफ़्तों तक चलेगा 'नशा मुक्त युवा अभियान', PM मोदी 2 अगस्त को करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देश के युवाओं के लिए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प' अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का लक्ष्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर देश के…

देशभर में 100 हफ़्तों तक चलेगा 'नशा मुक्त युवा अभियान', PM मोदी 2 अगस्त को करेंगे शुरुआत
(फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देश के युवाओं के लिए 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प' अभियान का आगाज़ करने जा रहे हैं। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का लक्ष्य युवाओं को नशे की लत से दूर कर देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, यह अभियान लगातार 100 हफ़्तों तक चलेगा, जिसके तहत देशभर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा, "युवाओं समय आ गया है कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम मिलाकर चलें। प्रधानमंत्री मोदी, विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को करेंगे।"

एक साथ, एक करोड़ युवा लेंगे संकल्प

इस अभियान की शुरुआत बड़े पैमाने पर की जाएगी। 2 अगस्त को एक ही समय पर देश के 10,000 से ज़्यादा स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जहाँ एक करोड़ से अधिक युवा प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेंगे। मनसुख मांडविया ने युवाओं से 'माय भारत' पोर्टल पर जाकर 'नशामुक्त भारत पेज' से जुड़ने और इस संकल्प में अपना योगदान देने का आग्रह किया है।

अभियान का स्वरूप और उद्देश्य

100 हफ़्तों तक चलने वाले इस अभियान के दौरान वॉकेथॉन, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, ध्यान सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब और स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ 125 से अधिक आध्यात्मिक संस्थाएं भी हिस्सा लेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य गांजा, हेरोइन, अफीम, कोकीन और अन्य साइकोट्रॉपिक दवाओं के सेवन और अवैध कारोबार पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर लगाम लगाना है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →