रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

आमिर खान धमकी मामला: फॉरेंसिक जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य की आवाज से हुआ ऑडियो का मिलान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जान से मारने की धमकी देने वाले वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में यह दावा…

आमिर खान धमकी मामला: फॉरेंसिक जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य की आवाज से हुआ ऑडियो का मिलान
(फोटो: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को जान से मारने की धमकी देने वाले वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में यह दावा किया गया है कि धमकी भरे ऑडियो में मौजूद आवाज़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य आरजू बिश्नोई की ही है। इस अहम सुराग के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने जांच की रफ़्तार और तेज़ कर दी है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज़ का मिलान आरजू बिश्नोई के पुराने वॉयस सैंपल से किया, जो जांच में मैच हो गया। पंजाब पुलिस ने अपनी इस रिपोर्ट की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ साझा की है, जिसे जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

तकनीक का इस्तेमाल कर छिपाई पहचान

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें बोलने वाले शख्स ने खुद को आरजू बिश्नोई बताते हुए आमिर खान को सबक सिखाने की चेतावनी दी थी। मुंबई पुलिस की शुरुआती साइबर जांच में पता चला था कि धमकी देने वालों ने अपनी असली लोकेशन छिपाने के लिए एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया था।

जांच के मुताबिक, डिजिटल फुटप्रिंट (आईपी एड्रेस) विदेश के पाए गए थे। आरोपियों ने स्वीडन स्थित वीपीएन (VPN) और एन्क्रिप्टेड टोर ब्राउज़र का उपयोग किया था ताकि उनके डिवाइस और लोकेशन का पता न चल सके।

जांच का अगला कदम क्या है?

अब पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि क्या यह ऑडियो खुद आरजू बिश्नोई ने रिकॉर्ड किया था, या फिर गैंग के किसी और सदस्य ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि ऑडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया और इसे वायरल करने में कौन-कौन शामिल थे।

इस हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। वे डिजिटल रिकॉर्ड, इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया गतिविधियों की छानबीन कर धमकी देने वाले व्यक्ति और उसके पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →