बुधवार, 16 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
क्रिकेट

अफगानिस्तान T20 सीरीज: भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, रिंकू सिंह बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस सीरीज में टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई…

अफगानिस्तान T20 सीरीज: भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर कप्तान, रिंकू सिंह बाहर
(फोटो: IANS)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस सीरीज में टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। 13 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को जगह नहीं मिलना चौंकाने वाला फैसला है।

टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनके अलावा जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहे कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव इस बार टीम में जगह नहीं बना सके।

टीम में वापसी और नए चेहरे

चोट के बाद फिटनेस साबित करने वाले जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे सीरीज में आराम दिए जाने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की भी वापसी हुई है। टीम में अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे नियमित टी20 खिलाड़ी भी मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

सीरीज का पूरा कार्यक्रम

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन T20 मैचों की यह सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा, जिसके बाद दूसरा मैच 15 सितंबर और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय T20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →