वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप: भारत की 24-सदस्यीय टीम भवानी देवी के बिना हांगकांग में करेगी मुकाबला
हांगकांग में 22 जुलाई से शुरू हो रही सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की चुनौती पेश करने के लिए 24 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस टीम में 12 पुरुष और 12…
हांगकांग में 22 जुलाई से शुरू हो रही सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की चुनौती पेश करने के लिए 24 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इस टीम में 12 पुरुष और 12 महिला एथलीट शामिल हैं, जो तलवारबाजी के तीनों प्रारूपों — एपि, फॉयल और सेबर — में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हालांकि, टीम में देश की शीर्ष ओलंपियन सीए भवानी देवी शामिल नहीं हैं, क्योंकि उन पर खेल की वैश्विक गवर्निंग बॉडी ने निलंबन लगाया हुआ है।
यह टूर्नामेंट 30 जुलाई तक एशियावर्ल्ड-एक्सपो वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा, जहाँ भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। टीम के साथ पांच राष्ट्रीय कोच और दो फिजियोथेरेपिस्ट भी गए हैं। भवानी देवी को नई दिल्ली में हुई एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान टीम इवेंट में खराब व्यवहार के लिए 'ब्लैक कार्ड' दिखाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था।
भारतीय टीम की तैयारी और उम्मीदें
फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके कड़े प्रशिक्षण और जज्बे पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, "यह विश्व चैंपियनशिप भारतीय फेंसिंग के लिए एक अहम पड़ाव है क्योंकि हम दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी ताकत को परखेंगे। एपि, फॉयल और सेबर में हमारे एथलीटों ने कड़ी तैयारी की है और नेशनल और इंटरनेशनल सीजन के दौरान जबरदस्त जज्बा दिखाया है।"
मेहता ने आगे कहा, "हमें इस टीम की निडर होकर मुकाबला करने, अपनी सीमाओं को पार करने और हांगकांग में देश का नाम रोशन करने की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
भारतीय फेंसिंग टीम और इवेंट शेड्यूल
एपि: तनिष्का खत्री, प्राची लोहान, यशकीरत कौर हायर, मितवा जेसंगभाई चौधरी (महिला); शेरजिन राजेंद्रन शांतिमोल, जोसेफ बेनेट, शिवा मेश सथासिवन निर्मला, शौर्य अश्विनी (पुरुष)।
फॉइल: जॉयस अशिता स्टालिनराज, मीना देवी नओरेम, कनुप्रिया चावला, सोनिया देवी वाइखोम (महिला); सचिन, हेमाश सिंह सनासम, आदित्य, तेजस मनोज पाटिल (पुरुष)।
सेबर: श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी रेक्सलिन सिमला, श्रुति जोशी, आखिरी (महिला); करण सिंह, गिशो निधि कुमारेशन पद्मा, लक्ष्य बडसेर, विशाल थापर (पुरुष)।
प्रतियोगिता 22 जुलाई को पुरुषों की फॉइल और महिलाओं की एपई के क्वालिफिकेशन राउंड से शुरू होगी। व्यक्तिगत फाइनल 25 से 27 जुलाई के बीच होंगे, जबकि टीम इवेंट्स 28 से 30 जुलाई तक खेले जाएंगे।
इनपुट: IANS


