रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

चोट से जूझ रहीं वर्ल्ड नंबर 1 एन से यंग ने जीत से की वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत, बोलीं- 'ठीक हो रही हूं'

दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी एन से यंग ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। सोमवार को हुए मुकाबले में उन्होंने बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा को सीधे गेम…

चोट से जूझ रहीं वर्ल्ड नंबर 1 एन से यंग ने जीत से की वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत, बोलीं- 'ठीक हो रही हूं'
(फोटो: IANS)

दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी एन से यंग ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। सोमवार को हुए मुकाबले में उन्होंने बुल्गारिया की कैलोयाना नालबांतोवा को सीधे गेम में 21-14, 21-13 से मात दी। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इस जीत के बावजूद 23 वर्षीय दक्षिण कोरियाई स्टार के लिए टखने की चोट अब भी एक चुनौती बनी हुई है।

मैच के बाद एन से यंग अपने टखने पर बर्फ से सिकाई करती नजर आईं। उन्होंने माना कि वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं, लेकिन अपनी शारीरिक स्थिति से खुश हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैं वापस आकर बहुत खुश हूं। शारीरिक रूप से भी सब ठीक है, इसलिए अब मुझे उम्मीद है कि अगले मैच में और बेहतर करूंगी।"

चोट पर क्या बोलीं एन से यंग?

चोट की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए यंग ने स्वीकार किया कि उन्हें पूरी तरह उबरने में अभी और वक्त लगेगा। उन्होंने कहा, "थोड़ा दर्द है, लेकिन मैं अपनी लय में वापस आना चाहती हूं, इसलिए उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और अच्छा नतीजा मिलेगा। हालांकि, ठीक होने की प्रक्रिया जारी है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिया, "ठीक होने में समय लग रहा है।"

प्रतिद्वंद्वी के खेल की तारीफ

चोट के बावजूद कोर्ट पर संयमित प्रदर्शन करने वाली एन से यंग इस मैच को आसान नहीं मानतीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी नालबांतोवा के आक्रामक खेल की प्रशंसा की। यंग ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए कोई भी टूर्नामेंट आसान नहीं होता, आज भी ऐसा ही था। उनके शॉट्स और अटैक बहुत जबरदस्त थे, लेकिन मैं शांत रहने की कोशिश करती हूं, और हर शॉट का डटकर सामना करती हूं।"

व्यस्त कैलेंडर के बीच हो रहे इस टूर्नामेंट में खुद को फिट रखना यंग के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "हम खिलाड़ी हैं, इसलिए चोट से बचना जरूरी है। अच्छे नतीजे के लिए हमें अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए।"

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →