रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

कॉमनवेल्थ फेंसिंग: भारतीय तलवारबाजों ने लागोस में जीते 7 मेडल, तनिष्का खत्री ने जीता गोल्ड

नाइजीरिया के लागोस में चल रही कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारतीय तलवारबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारत ने सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 1 गोल्ड समे…

कॉमनवेल्थ फेंसिंग: भारतीय तलवारबाजों ने लागोस में जीते 7 मेडल, तनिष्का खत्री ने जीता गोल्ड
(फोटो: IANS)

नाइजीरिया के लागोस में चल रही कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारतीय तलवारबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भारत ने सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 1 गोल्ड समेत कुल 7 मेडल अपने नाम किए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सफलता महिला सेबर, महिला एपी और पुरुष फॉयल कैटेगरी में मिली।

महिला एपी में भारत का दबदबा

सीनियर महिला एपी इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम पर अपना वर्चस्व कायम किया और तीन मेडल जीते। तनिष्का खत्री ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, जबकि खुशी दाभाड़े ने रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में प्राची लोहान ने ऑस्ट्रेलिया की हैरिसन एस्ली के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और मेडल डाला।

सेबर और फॉयल में भी चमके खिलाड़ी

सीनियर महिला सेबर व्यक्तिगत वर्ग में भी भारत ने तीन पदक हासिल किए। आखारी ने रजत पदक जीता, जबकि इंग्लैंड की ब्रायर्ली को स्वर्ण पदक मिला। इस वर्ग में भारत के लिए जेफरलिन और श्रुति जोशी ने कांस्य पदक जीते। वहीं, पुरुष फॉयल स्पर्धा में कड़े मुकाबले के बीच तेजस पाटिल ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पदक उन्होंने इंग्लैंड के डेविड विलियम के साथ साझा किया।

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने सभी पदक विजेताओं, कोचों और सहयोगी स्टाफ की कड़ी मेहनत की सराहना की है। लागोस में यह टूर्नामेंट 10 से 14 अगस्त तक चलेगा और फेडरेशन को उम्मीद है कि भारतीय टीम आगे भी अपना विजयी अभियान जारी रखेगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →