रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

पहलवानी विरासत में मिली, अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं गीतिका जाखड़

भारतीय महिला कुश्ती में गीतिका जाखड़ एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में 'भारत केसरी' का खिताब जीतकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। हरियाणा के हिसार में 18 अगस्त, 1985 को जन्मीं गीतिका को…

पहलवानी विरासत में मिली, अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं गीतिका जाखड़
(फोटो: IANS)

भारतीय महिला कुश्ती में गीतिका जाखड़ एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में 'भारत केसरी' का खिताब जीतकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। हरियाणा के हिसार में 18 अगस्त, 1985 को जन्मीं गीतिका को खेल का माहौल विरासत में मिला। उनके दादा खुद एक पहलवान थे और पिता स्पोर्ट्स अफसर। इसी प्रेरणा से उन्होंने 13 साल की उम्र में अखाड़े में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार 'भारत केसरी' बनने के बाद गीतिका ने अगले 9 सालों तक लगातार इस खिताब पर अपना कब्जा बनाए रखा। कुश्ती में उनके असाधारण योगदान के लिए साल 2006 में उन्हें भारत सरकार ने 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

गीतिका जाखड़ ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का परचम लहराया। उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया। इससे पहले, वह 2003 और 2005 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और 2007 में रजत पदक जीत चुकी थीं। एशियाई खेलों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहाँ उन्होंने 2006 में रजत और 2014 में कांस्य पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी कायम रखी बादशाहत

राष्ट्रीय स्तर पर भी गीतिका का दबदबा कायम रहा। साल 2007 में उन्होंने नेशनल गेम्स और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, दोनों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। 2011 में वह नेशनल चैंपियनशिप जीतने वाली सबसे कम उम्र की पहलवान बनीं। राज्य स्तर पर उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'भीम पुरस्कार' से भी नवाजा गया। साल 2009 में उन्हें 'कल्पना चावला उत्कृष्टता पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया। खेल के बाद भी उनका सफर जारी रहा और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने 2019 में विश्व पुलिस कुश्ती खेल में रजत पदक जीता।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →